महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के शितलापुर गांव में एक शख्स का शव घर के अंदर कुंडी से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान शितलापुर निवासी परमानंद (55) के रूप में हुई है। उनके पिता बुल्ला के अनुसार, परमानंद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को वह घर में अकेले थे। इसी दौरान उनके पिता गांव में घूमने के बाद घर पहुंचे तो बेटे को कुंडी से लटकता देखा। बताया जा रहा है कि परमानंद की पत्नी का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनका बड़ा बेटा चंदन बेंगलुरू में काम करता है, जबकि छोटा बेटा कुंदन कुशीनगर के मथौली में रिश्तेदारी में गया हुआ था पुलिस के अनुसार...