Maharajganj News: घर पर गिरी आकाशीय बिजली, कुछ घंटे पहले ही दर्शन को निकलने से बच गई जान
महाराजगंज, अगस्त 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत आनंदनगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरम में रविवार की भोर में एक हादसा हो गया। एक रिहायशी झोपड़ी पर अचानक बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। झोपड़ी जलकर खाक हो गई। संयोग अच्छा था कि रोज की तरह वे झोपड़ी में नहीं थे और कुछ घंटे पहले ही दर्शन करने निकल गए थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरम निवासी रमाशंकर यादव की पोखरे के किनारे रिहायशी झोपड़ी है। रोज वह घर से खाना खाकर इसी झोपड़ी में सोने आते हैं। शनिवार की शाम वह खाना खाकर झोपड़ी पर आए। लेकिन सोने की जगह ताला लगाकर प्रभुनाथ दर्शन के लिए निकल गए। इसी बीच रविवार की भोर में तेज बारिश के साथ हवा शुरू हुई। झोपड़ी पर तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी और कुछ ही देर में झोपड़ी जलकर खाक हो गई। झोपड़ी जलता देख बारिश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.