Maharajganj News: घर के कमरे में लटकता मिला युवक का शव, सनसनी
महाराजगंज, अगस्त 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के मधुबन नगर मोहल्ले में एक 33 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिलने पर सनसनी मच गई। शिवम जायसवाल पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजे का ताला काटकर कमरे में दाखिल हुई और शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना के दौरान मृतक के माता-पिता पीपीगंज किसी रिश्तेदार के वहां गए थे। घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
घटनाक्रम मधुबन नगर निवासी हीरा जायसवाल का इकलौता बेटा शिवम जायसवाल पिछले कुछ दिनों से घरेलू मामले को लेकर अवसाद में चल रहा था। शिवम के माता-पिता शुक्रवार की सुबह पीपीगंज किसी रिश्तेदार के वहां चले गए थे। इस दौरान शिवम सुबह घर से बाहर टहलने भी निकाला था। इसके बाद से ही लोगों ने उसे देखा नहीं था। मोहल्ले के कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने कमरे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.