Maharajganj News: घर के कमरे में किशोरी का फंदे से लटकता हुआ मिला शव, सनसनी
महाराजगंज, जुलाई 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के गांधी चौक नगर स्थित उस्मान नगर मोहल्ले में एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। उस दौरान घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। जब लोग घर पहुंचे तो किशोरी का शव कुंडी से लटकता देख अवाक रह गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजन जब घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। तत्काल किशोरी को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि किशोरी घर पर अकेली थी। किन कारण से उसने यह कदम उठाया है? यह अभी किसी को जानकारी नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.