महाराजगंज, अगस्त 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के इंदिरा नगर स्थित पानी टंकी के सामने एक घर के चबूतरे पर रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गंगा सागर चौधरी उम्र 45 निवासी परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव मुजेहना के रूप में हुई है। वह कस्बे के ही जानकी नगर में स्थित एक चाय की दुकान पर काम करता था। आसपास के लोगों का बताना है कि रविवार की दोपहर में वह इधर-उधर टहल रहा था और इस चबूतरे पर आकर चादर ओढ़कर सो गया था। काफी देर तक जब वह चबूतरे पर सोया रहा तो लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो वह मृत अवस्था में था। सूचना के बाद सी...