Maharajganj News: घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया खास में रविवार को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।मिश्रौलिया खास निवासी अजय पासवान का 14 वर्षीय पुत्र अनिकेत पासवान घर के अंदर मृत अवस्था में मिला। परिजनों की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.