Maharajganj News: घरवालों से नाराज युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा
महाराजगंज, अगस्त 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घरवालों से नाराज होकर एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर की ऊंचाई पर युवती को चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर युवती को सकुशल नीचे उतार लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है。
घटना का कारण बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद युवती घर से नाराज होकर निकली और सीधे गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी युवती को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.