Maharajganj News: ग्राम चौकीदारों ने भरी हुंकार, वेतन वृद्धि और स्थायी सेवा की उठाई मांग
महाराजगंज, जुलाई 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ग्राम प्रहरी (ग्रामीण चौकीदार) संघ ने गुरुवार को वेतन वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा व खाकी वर्दी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत के नेतृत्व में ग्रामीण चौकीदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। ग्राम प्रहरियों ने बताया आज भी वर्ष 1873 के ब्रिटिशकालीन नियमों के तहत कार्य कराया जा रहा है, जबकि उनकी जिम्मेदारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत ने कहा कि ग्राम प्रहरी (ग्रामीण चौकीदार) पुलिस के अभिन्न अंग हैं, लेकिन उन्हें पहचान के अनुरूप वर्दी व सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लाल साफे के स्थान पर खाकी पैंट-शर्ट, लाल टोपी, जूते, बेल्ट व ग्राम प्रहरी अंकित पहचान चिह्न उपलब्ध कराया जाए, ताकि आमजन उन्हें पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.