महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में मोहनापुर फारेस्ट सड़क से सिंहपुर थरौली सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। मोहनापुर ढाला फॉरेस्ट रोड से सिंहपुर थरौली तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए जिम्मेदारों व सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बदहाल आवागमन के चलते क्षेत्रीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण आसपास के करीब दर्जन भर गांवो...