Maharajganj News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रास्ते की मांग की
महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परतावल के ग्राम तरकुलवा तिवारी के केवटान टोले में रास्ते की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। करीब 25 घरों की 200 आबादी ने मुख्य मार्ग तक 100 मीटर आम रास्ता बनाने की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी बस्ती को जोड़ने के लिए कोई सरकारी रास्ता नहीं है। लोग खेतों की पगडंडी से आते-जाते हैं। बरसात में पूरा टोला टापू में तब्दील हो जाता है और पगडंडी पानी-कीचड़ में डूब जाती है। प्रदर्शन में शामिल सनोज साहनी, भोला साहनी, सुनील साहनी, पूनम देवी, चनिया देवी, सोनिया देवी, कृपा देवी, निर्मला देवी, वंदना देवी आदि ने बताया कि प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत की गई, लेकिन कहीं अब तक सुनवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Katih...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.