Maharajganj News: गोसदन के गोबर से जलेगा घरों का चूल्हा, सिलेंडरों में बिकेगी बायोगैस
महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मधवलिया गोसदन में संरक्षित गायों का गोबर अब कमाई का जरिया बनेगा। गोबर से तैयार गैस से घरों के चूल्हे जलाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए गोसदन परिसर में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। योजना के तहत गोबर से बायोगैस तैयार कर उसे सिलेंडरों में भरकर बेचने की व्यवस्था की जाएगी। इससे जहां गोबर का सदुपयोग होगा, वहीं गोसदन की आमदनी भी बढ़ेगी। गैस की बिक्री से होने वाली आय का इस्तेमाल गोसदन में संरक्षित गायों के लिए पौष्टिक आहार खरीदने और उनके बेहतर रखरखाव पर किया जाएगा।
गोबर से ऊर्जा उत्पादन की तैयारी गोसदन परिसर में गोबर गैस प्लांट स्थापित होने के बाद गोबर से बायोगैस तैयार की जा सकेगी। इससे गोबर का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.