Maharajganj News: गोरखपुर हादसे में अधिवक्ताओं के निधन पर शोक, मांगी एक-एक करोड़ रुपये की सहायता
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रविवार को गोरखपुर के राप्ती नदी पर स्थित अंतिम संस्कार स्थल गोरक्षघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान विश्राम स्थल का गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं आलोक अस्थाना तथा संजय सिंह की मौत पर गहरा दुख जताया। दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं के आश्रितों को एक-एक करोड़ की सहायता दिलाने की मांग की गई। बार-एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा तथा महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मिला। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजकर दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों के लिए एक-एक करोड़ की सहायता राशि तथा मृतक आश्रितों के लिए राज्य सरकार की कल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.