महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव के टोला विजय नगर में खेत की तरफ गिट्टी फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद चार लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पति और बेटे को भी रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में परिवार के पांच लोग घायल हो गए।गांव की सरोज देवी पत्नी रामपत की तहरीर के मुताबिक, शनिवार की शाम गांव के रामबेलास, बालकिशुन, विवेक उर्फ गोलू और विपिन उनके खेत की तरफ गिट्टी फेंक रहे थे। मना करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और उनकी बेटियों को खींचकर गिट्टी से भरे गमछे से पीटने लगे। सूचना मिलने पर पति रामपत और बेटा विवेक चौहान मौके पर पहुंच रहे थे। आरोप है क...