Maharajganj News: गांव में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मी निलंबित
महाराजगंज, नवम्बर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत गुलरिहा में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति मिलने पर सफाई कर्मी दिनेश चन्द पटेल को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की है।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में जगह-जगह कूड़े का ढेर मिला। स्कूल के शौचालय और पंचायत भवन में भी गंदगी का अंबार पाया गया। सफाई व्यवस्था की इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मी दिनेश चन्द पटेल को नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं करने, स्कूल और पंचायत भवन की सफाई में लापरवाही बरतने, शासनादेश के विपरीत कार्य करने सहित उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का दोषी पाया। इस पर सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.