महाराजगंज, नवम्बर 8 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बार-बार शिकायत के बाद भी गांव की सड़क और नालियों की सफाई नही होने पर शनिवार को ग्रामीणों ने श्रमदान किया। सड़क और बजबजाती नालियों की साफ-सफाई कचरे को आबादी से बाहर डम्प किया।

ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सफाई नौतनवा ब्लाक के सेवतरी के टोला परसा में विभागीय उपेक्षा के चलते स्वच्छता अभियान हवा-हवाई साबित हो रहा है। गांव की सड़क और नालियों कचरों से पट गई थी। बजबजाती नालियों से उठ रहे बदबूं से संक्रामक रोग होने की आशंका से ग्रामीण सहम गए हैं। कूड़ों से पटी सड़क और नालियों की साफ-सफाई कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार आवेदन दिया। लेकिन उनके आवेदन को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। शनिवार की सुबह ग्रामीण संदीप साहनी, रामउग्र यादव, धीरज गुप्ता, नीरज गुप्ता, इद्रीश अंसारी, मनु साहनी...