Maharajganj News: गांजा लेकर जा रहे थे दंपती, पुलिस ने दबोचा
महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हड़ियाकोट-बनगड़िया मार्ग से गांजा लेकर जा रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया है।
मुखबिर की सूचना पुलिस के अनुसार मुखबिर ने क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा को सूचना दी कि एक पुरुष और महिला अलग-अलग झोले व बड़ी पन्नी में गांजा लेकर हड़ियाकोट से पैदल फरेंदा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ने बृजमनगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और हड़ियाकोट-बनगड़िया मार्ग पर मदारीपुर मोड़ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.