महाराजगंज, सितम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज के अमडी पुल के पास अंधा मोड़ के पूरब सोमवार शाम को गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। इस स्थान पर कुछ महिलाएं अपनी बकरियों को लेकर चरा रही थी। इस दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। महिलाओं के शोर मचाने के बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।महिला आशिया पत्नी हदीस ग्राम करमहिया पश्चिम टोला शाम को अमडी पुल की पटरी के पूरब बकरी चरा रही थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने एक बकरी को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: तेंदुआ दिखने पर वन विभाग अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी ग्रामीणों तथा बकरी चरा रहे लोगों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ बकरी को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गय...