महाराजगंज, अक्टूबर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटहां के छोटका टोले पर शुक्रवार की शाम एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।छोटका टोला निवासी दिलीप निषाद की तीन वर्षीय लड़की प्रीति शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उस समय उसकी मां भी पास ही मौजूद थी। कुछ देर बाद उसकी मां किसी काम से घर के अंदर चली गई। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते घर के बगल में पानी से भरे एक गड्ढे के पास चली गई।बच्ची के हाथ का खिलौना गड्ढे में गिर गया, जिसे निकालने के प्रयास में बच्ची भी गड्ढे में गिर गई। बच्ची की मां जब घर के बाहर आईं तो बच्ची को न पाकर आसपास खोजबीन शुरू की। गड्ढे में पानी पर तैर ...