Maharajganj News: गड़ौरा मिल के बॉयलर की चिमनी से निकला धुंआ, किसानों में खुशी
महाराजगंज, नवम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र में स्थापित गड़ौरा चीनी मिल के बॉयलर की चिमनी से धुंआ निकलने से मिल के चलने की उम्मीद जग गई है। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गन्ना किसान संजय राय, अरविंद पांडेय, इजहार अली सिद्दीकी, राजेश सिंह, हरी सिंह आदि ने बताया कि गड़ौरा परिक्षेत्र के किसानों को दूसरी चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करना कठिन कार्य है। गड़ौरा चीनी मिल के चलने से गन्ना की आपूर्ति समय से हो जाएगी और गन्ना लदी ट्रालियां जल्दी अनलोड होकर खाली हो जाएंगी। गड़ौरा मिल के गन्ना प्रबंधक विश्वामित्र सिंह ने बताया कि दो दिन तक मिल का मास्टर ट्रायल चलेगा। पाइप लाइन में स्टीम ने पूरा प्रेशर उठा लिया है। पाइप का ट्रायल हो चुका है। गन्ना आवंटन होते ही मिल चालू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.