Maharajganj News: गंडक व रोहिन नदी का बढ़ा जलस्तर, महाव नाला घटा
महाराजगंज, अगस्त 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज व रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सभी प्रमुख नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार जनपद एवं नेपाल सीमा से लगे सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: सरयू का जलस्तर घटा, खतरा बरकरारगंडक बैराज की स्थिति बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा मंगलवार शाम चार बजे जारी आंकड़ों के अनुसार गंडक बैराज का डिस्चार्ज सुबह आठ बजे एक लाख चार हजार 400 क्यूसेक था। शाम चार बजे डिस्चार्ज बढ़कर एक लाख 11 हजार 500 क्यूसेक पहुंच गया। बैराज का डाउन स्ट्रीम जलस्तर 106.92 मीटर से बढ़कर 107.02 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.