Maharajganj News: गंडक में डिस्चार्ज बढ़कर 1.31 लाख क्यूसेक पहुंचा, महाव नाला लाल निशान पार
महाराजगंज, अगस्त 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बीच नेपाल स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से नदी में पानी का डिस्चार्ज फिर बढ़ने लगा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम चार बजे गंडक बैराज से डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 31 हजार 500 क्यूसेक दर्ज किया गया। यह सुबह आठ बजे 1 लाख 24 हजार क्यूसेक था। रतनपुर स्थित रोहिन बैराज पर भी डिस्चार्ज 386 क्यूसेक से बढ़कर 584.60 क्यूसेक हो गया है। रतनपुर में रोहिन का अपस्ट्रीम जलस्तर 99.40 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 99.35 मीटर से 0.05 मीटर ऊपर है। महाव नाले का जलस्तर सुबह छह फीट दर्ज किया गया था। शाम चार बजे घटकर 5 फीट 6 इंच पर आ गया है。
रोहीन व राप्ती के जलस्तर में गिरावट जिले से होकर गुजरने वाली अन्य प्रमुख नदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.