महाराजगंज, जुलाई 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गंडक पार बसे तीन गांव सोहगीबरवा, शिकारपुर व भोतहा का भौगोलिक वनवास खत्म करने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट के तहत गंडक नदी पर प्रस्तावित वृहद पुल के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हाल ही में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने इस पुल को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी व जनहित के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी तेज कर दी है, जिससे इन गांवों को सीधे जिला मुख्यालय से जोड़ने की उम्मीद जग गई है।

गंवों की भौगोलिक स्थिति गौरतलब है कि ये तीनों गांव भौगोलिक रूप से बिहार व नेपाल की सीमा से सटे हैं। वर्तमान में जिला मुख्यालय या तहसील जाने के लिए यहां के ग्रामीणों को पड़ोसी जिले कुशीनगर स...