Maharajganj News: खेत में पहुंचे डीएम ने की धान की कटाई, तौल कराकर उत्पादकता का आंकलन किया
महाराजगंज, नवम्बर 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को तहसील सदर के राजस्व ग्राम कृतपिपरा में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं हंसिया थामकर धान की फसल की कटाई की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपज की तौल कराकर उत्पादकता का आंकलन किया। क्रॉप कटिंग ग्राम निवासी जगदीश के खेत में गाटा संख्या-62 पर निर्धारित 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल के समबाहु त्रिभुज (10x10x10 मीटर) में कराई गई। कटाई के बाद उपज की तौल करने पर कुल 21.025 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर औसत उत्पादकता 48.55 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।इस अवसर पर डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी आकलन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Maharajganj N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.