Maharajganj News: खेत के बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आई महिला, मौत
महाराजगंज, अगस्त 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजौड़ा पंजुम के दर्शन टोले पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत में लगे तार-बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से मायके आई एक 47 वर्षीया महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।रजौड़ा पंजुम के दर्शन टोला निवासी रामकृपाल की पुत्री सुशीला की शादी गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के धुबवली निवासी लक्ष्मन सिंह के साथ हुई थी। नागपंचमी के अवसर पर सुशीला अपने मायके आई थी। सोमवार को वह किसी काम से बाहर निकली और वहीं पास के एक किसान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.