महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थाना चौक क्षेत्र के मधुबनी साधन सहकारी समिति केंद्र पर शनिवार को खाद वितरण के दौरान विवाद के बीच भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मिठौरा एवं पूर्व प्रधान मधुबनी संतमुनि तिवारी पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद किसानों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।खाद वितरण के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार (बकुआ) से संतमुनि तिवारी पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद किसानों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें सुरक्षित बचाया। घटना के बाद संतमुनि तिवारी ने चौक थाने में तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बत...