महाराजगंज, नवम्बर 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साधन सहकारी समिति पनियरा में शनिवार को उस समय किसानों का आक्रोश फूट पड़ा, जब भीड़ जुटने के बाद सचिव खिसक लिए। नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि सचिव ने कुछ लोगों को खाद दिया और तमाम किसानों का पासबुक जमा कराकर खिसक लिए। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यह भी आरोप लगाया जाने लगा कि यहां निर्धारित मूल्य से इतर लिया जा रहा है। यही हाल है और किसी दिन किसानों को नियमानुसार खाद नहीं मिल पा रही है।

खाद के लिए सुबह से कतार में किसान किसानों का कहना रहा कि मौसम बरसात से धान की कटाई में देरी हो गयी। इसके बाद किसान गेहूं की बुआई के लिए जुटे हैं। डीएपी, एनपीके के लिए किसान मारे-मारे फिर रहे हैं। समितियों पर सुबह से ही लोग जुट जा रहे। पनियरा समिति पर मौजूद कि...