महाराजगंज, जुलाई 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के राजमंदिर निवासी एक किसान की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। राजमंदिर सिसवा राजा निवासी दयानंद (55) पुत्र मन्नू खाद लेने के लिए जड़ार जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिय...