Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चार नमूने लिए
महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को घुघली और सिसवा बाजार में किराना दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने घुघली बाजार स्थित एक किराना स्टोर का निरीक्षण कर बेसन का नमूना लिया। वहीं, सिसवा बाजार में एक दूसरे किराना स्टोर से तिन्नी चावल, एक प्रोविजन स्टोर से पनीर और एक किराना स्टोर से साबूदाना का नमूना एकत्रित किया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: नवरात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.