महाराजगंज, सितम्बर 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर क्षेत्र के मेंहदिया में सार्वजनिक उपयोग की खलिहान भूमि पर किए गए कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाया। नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बताया गया कि करीब 90 डिसमिल सार्वजनिक खलिहान की भूमि पर काफी समय से कई लोगों ने कब्जा कर रखा था। मौके पर कैटरैन, पक्का निर्माण, झोपड़ी और अन्य सामान रखकर भूमि का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन की टीम ने जेसीबी की सहायता से इन कब्जों को हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: 11 साल पुराने कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जमीन कराई कब्जामुक्त कार्रवा...