Maharajganj News: खलिहान की जमीन पर निर्माण रोकने पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
महाराजगंज, नवम्बर 15 -- Maharajganj News: परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अमवा गांव में सरकारी खलिहान की जमीन पर निर्माण कार्य रोकने को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।जानकारी के अनुसार अमवा उर्फ बसडीला निवासी हरिप्रसाद का आरोप है कि ग्राम सभा की खलिहान की जमीन पर कुछ लोग जबरन निर्माण करा रहे थे। पूर्व में हुई पंचायत में दोनों पक्षों को निर्माण नहीं कराने की बात कही गई थी। इसके बावजूद शनिवार सुबह जमीन पर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के सूरज कुमार का कहना है कि समझौते के अनुसार वह अपने हिस्से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.