Maharajganj News: खलिहान की जमीन की हुई पैमाइश, राजस्व टीम ने किया सीमांकन
महाराजगंज, अक्टूबर 19 -- Maharajganj News: कतरारी, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ गांव में ग्राम पंचायत की बंजर व खलिहान भूमि की पैमाइश रविवार को हुई। नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सीमांकन कार्य कराया। राजस्व टीम के अनुसार, जांच में खलिहान की भूमि पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है।गांव निवासी सुरेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। इसके बाद तहसीलदार सदर ने राजस्व निरीक्षक विजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में लेखपालों की टीम गठित की थी। इससे पूर्व 10 अक्तूबर को पैमाइश नियत थी, लेकिन टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया था। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.