महाराजगंज, जुलाई 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, नवीन विषेन। सिसवा क्षेत्र में छुट्टा खच्चरों का आतंक बढ़ गया है। शनिवार की देर शाम सिसवा के हेवती मार्ग पर स्थित खेखड़ा नाला के पास खच्चर से टकरा जाने से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। इस घटना से खच्चरों के आतंक पर रोक लगाने की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस से पहल करने की अपील की है। समाजसेवियों ने एसओ कोठीभार को पत्रक देकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।लोगों का कहना रहा कि सड़कों पर झुंड में घूम रहे खच्चरों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बाइक सवार की खच्चर से हुई भिड़ंत, मौके पर ही मौत यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाया तो भविष्य में और भी बड़ी जनहानि हो सकती है। एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्म...