महाराजगंज, अगस्त 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शादी-विवाह एवं जन्मोत्सव जैसे मांगलिक अवसरों पर बधाई गाकर लोगों को आशीर्वाद देने वाले किन्नर समाज के लोग बुधवार को एक अनूठे विवाद को लेकर पनियरा थाने में एकत्र हुए। बातचीत के दौरान अचानक किन्नर हंगामा करने लगे। पर पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ व धैर्य के साथ स्थिति को संभाल मामला शांत कराया। इसके बाद किन्नर वापस लौट गए।

क्षेत्र बंटवारे का मुद्दा किन्नरों का यह मामला क्षेत्र बंटवारे को लेकर था। इसको लेकर विभिन्न क्षेत्रों से अपने गुरुओं के साथ करीब एक दर्जन वाहनों में सवार होकर बड़ी संख्या में किन्नर थाने पहुंचे थे। अचानक बड़ी संख्या में किन्नरों का जमावड़ा देख लोगों में कौतूहल मच गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में नेग वसूलने की सीमा को लेकर पिछले तीन-चार दिनों से किन्नरों के द...