Maharajganj News: क्रिकेट चैंपियनशिप से लौटे नमन का सम्मान
महाराजगंज, नवम्बर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चेन्नई में बीते माह के आखिरी सप्ताह में आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने बहरीन को शिकस्त देकर एशिया में अपनी बादशाहत कायम करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियाई प्रतियोगिता में निचलौल क्षेत्र के सोहट ग्राम निवासी खिलाड़ी आदर्श सिंह नमन भी विजयी टीम का हिस्सा रहे। उन्हें अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ मंदिर में बीते 10 नवंबर को सम्मानित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.