Maharajganj News: क्यूआर कोड देखते ही दुकानदार पूछ रहे कैश है? अब मांग रहे नगदी
महाराजगंज, सितम्बर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कभी बाजार में खरीदारी के लिए जेब में कैश जरूरी था, फिर मोबाइल ने जेब की जगह ले ली। भैया क्यूआर कर दूं? भुगतान का सबसे आसान तरीका बन गया। अब वही क्यूआर कोड दुकानदारों को खटकने लगा है। दुकान पर भुगतान के लिए मोबाइल निकालते ही कुछ दुकानदारों का पहला सवाल होता है कैश है? यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर नगद भुगतान पर जोर देने लगे हैं। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ रहा है, जो जेब में नगदी रखने की बजाय मोबाइल में पैसा लेकर बाजार पहुंचते हैं। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साढ़े तीन हजार रुपये की खरीदारी करने पहुंचे एक ग्राहक के मोबाइल में रकम होने के बावजूद दुकानदार ने यूपीआई लेने से इनकार कर दिया। आखिरकार मित्र से कैश मंगाकर भुगतान करना पड़ा, तब सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.