Maharajganj News: कोल्हुई में बनेगा पुलिस संचार ग्रिड, सीमा क्षेत्र में तेज होगा पुलिस रिस्पॉन्स
महाराजगंज, सितम्बर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिले में पुलिस संचार व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कोल्हुई थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस संचार ग्रिड स्थापित किया जा रहा है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर तैयार हो रहे इस संचार केंद्र से फरेंदा व नौतनवा सर्किल के आठ थाने, पुलिस चौकियां, यूपी-112 की गाड़ियां व फायर स्टेशन जुड़े रहेंगे। ग्रिड 24 घंटे संचालित होगा। वर्तमान में जिले के सभी थानों, चौकियों, यूपी-112 वाहनों व वरिष्ठ अधिकारियों का वायरलेस संचार जिला मुख्यालय स्थित मुख्य रेडियो नियंत्रण कक्ष से होता है। जिले का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण मुख्य चैनल पर रेडियो ट्रैफिक का दबाव रहता है। कोल्हुई में अतिरिक्त ग्रिड बनने से संचार व्यवस्था का विकेंद्रीकरण होगा व वायरलेस संपर्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.