महाराजगंज, जुलाई 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में घुघली पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल 110 मुकदमों में बरामद 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर सीओ सदर अंकुर गौतम, नायब तहसीलदार सदर, आबकारी निरीक्षक गिरीश, थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार एवं हेड मोहर्रिर मनोज कुमार की मौजूदगी में शराब नष्ट करने से पूर्व नियमानुसार पूरे माल का पंचनामा तैयार किया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराते हुए थाना परिसर में ही गहरा गड्ढा खुदवाकर 811 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट करा दिया गया। सीओ सदर ने बताया कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। माल निस्तारण की...