Maharajganj News: कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन कल ई-लॉटरी से
महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्रों और उपकरणों के लिए आवेदन करने वाले किसानों के लाभार्थी चयन की तिथि बदल दी गई है। अब 31 अक्टूबर के स्थान पर तीन नवंबर को ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे से ई-लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.