Maharajganj News: कूड़ा ढोने वाले ई-रिक्शा से 4 बैटरियां चोरी, गन्ने के खेत में पलटी मिली गाड़ी
महाराजगंज, अगस्त 10 -- Maharajganj News: कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुरली रमगढ़वा में गांव में साफ-सफाई के लिए प्रयुक्त होने वाले एक ई-रिक्शा को चोरों ने निशाना बना लिया। ई-रिक्शा को चुराकर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसमें लगी चार बैटरियां निकालकर वाहन को गन्ने के खेत में पलटकर चोर फरार हो गए।घटना की जानकारी तब हुई जब ई-रिक्शा गायब मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि हीरालाल ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान ई-रिक्शा पास के ही एक गन्ने के खेत में पलटा हुआ मिला। जांच करने पर उसमें से चारों बैटरियां गायब थीं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बैटरी चोरी की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.