Maharajganj News: कुश्ती में पुनीता ने जीता स्वर्ण, राज्य स्तर के लिए चयनित
महाराजगंज, सितम्बर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया में आयोजित मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महराजगंज के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज की कक्षा 11 ए की छात्रा पुनीता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।उसने फ्री स्टाइल कुश्ती के 19 वर्ष आयु वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद पुनीता का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है। उसकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, विज्ञान प्रवक्ता अमरेन्द्र शर्मा, कामाख्या जायसवाल आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Deoria News: मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.