महाराजगंज, नवम्बर 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। विकास भवन सभागार में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में किसान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान किसानों के साथ पराली प्रबंधन, धान खरीद एवं उर्वरक की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर संवाद किया गया। पराली न जलाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पराली जलाया तो रूक जाएगी किसान सम्मान निधिपराली प्रबंधन और धान खरीद पर चर्चा डीएम ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा उसमें मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं। इसके स्थान पर किसान फसल अवशेषों को खेतों में मिलाने, कम्पोस्ट तैयार करने अथवा गौशालाओं को उपलब्ध कराने जैसे विकल्प अपनाएं। बताया कि पराली जलाने की घटनाओं की रोक...