Maharajganj News: किसानों को नि:शुल्क बीज किट से खेती को मिलेगा बढ़ावा
महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों को नि:शुल्क बीज किट वितरित की गई। सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी/सदर विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला ने पात्र किसान लाभार्थियों को बीज किट प्रदान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से ही खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। संजीव शुक्ला ने कहा कि पहले खाद-बीज के लिए किसानों को लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव आया है। सरकार का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.