Maharajganj News: किशोरी की बिहार में डेडबॉडी मिलने के बाद भी लंबित रही विवेचना, एसआई निलंबित
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- अपहरण की विवेचना में लापरवाही Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव बिहार के छपरा जिले में मिलने व उसकी पहचान होने के बाद भी अपहरण के मुकदमे की विवेचना लंबित रही। मामले में 90 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और न ही विवेचना पूरी हुई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने विवेचक एसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने पांच अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी को स्कूल जाने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर किशोरी घर से चली गई और ई-रिक्शा पर बैठकर महराजगंज की ओर निकल पड़ी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.