महाराजगंज, जुलाई 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। शनिवार को जिले में दिन भर आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा। बादलों की मौजूदगी के कारण तेज धूप नहीं निकली और मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पिछले दिनों की तुलना में गर्मी में कुछ राहत महसूस हुई। दिन भर इंतजार के बाद देर शाम बारिश शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Gonda News: बारिश की फुहारों से राहत, मौसम खुशगवारबारिश की उम्मीद सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। दिन चढ़ने के साथ बादल और घने हो गए। कई बार ऐसा लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन शाम तक बारिश का इंतजार करना पड़ा। धान की रोपाई वाले क्षेत्रों में किसान अच्छी वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बादल तो रोज आ रहे हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से खेतों मे...