महाराजगंज, नवम्बर 13 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के बिस्मिल नगर निवासी हरिराम गौतम मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को परिवार व मोहल्ले के लोगों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचा। उसने सीओ बसंत कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ के निर्देश पर नौतनवा पुलिस दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पीड़ित हरिराम के अनुसार आठ नवंबर की शाम वह बाजार से घर लौट रहा था। मालवीय नगर मोहल्ले में कुछ युवक सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे। रास्ते से निकलने में परेशानी होने पर उसने युवकों को पटाखे न फोड़ने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: घर से खींचकर लात-घूसों और डंडों से पीटने का आरोप आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने उसके साथ मारपीट की। बेल्ट और लात-घूंसों से पीटने...