महाराजगंज, सितम्बर 10 -- Maharajganj News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली महत्वाकांक्षी सीबीजी प्लांट परियोजना डेढ़ साल से कागजों में अटकी है। तीनों तहसीलों में जमीन आवंटित होने के बावजूद निर्माण शुरू न होने से 565 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इससे न सिर्फ निवेश प्रभावित हो रहा है, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की उम्मीदों पर भी पानी फिर रहा है।

परियोजना का इतिहास शासन के निर्देश पर पूर्व डीएम महेंद्र सिंह तंवर के कार्यकाल में इस योजना की शुरुआत हुई थी। इसके तहत खलीलाबाद तहसील के परजूडीह, मेंहदावल तहसील के अमरहा और धनघटा तहसील के बगही में प्लांट स्थापित किया जाना तय हुआ था। यूपी नेडा के माध्यम से परजूडीह में रिलायंस कंपनी को 18 एकड़ और अमरहा में आईओसी-जी...