महाराजगंज, अगस्त 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। प्रतिभागियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय हेवती सिसवा के सहायक अध्यापक अंकित यादव को पहला, प्राथमिक विद्यालय पिपरा नौतनवा की सहायक अध्यापिका अनुराधा रानी को दूसरा व कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द घुघली के सहायक अध्यापक सुधीर कुमार त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डायट महराजगंज के प्रवक्ता हरेंद्र कुमार व प्रवक्ता सुजीत कुमार चौहान शामिल रहे। डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह व नोडल मनीष कुमार प्रजापति, सह-नोडल पूजा चौधरी ने प्र...