महाराजगंज, अगस्त 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए कर्मचारी हितों के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथ धर दुबे ने सभी पदाधिकारियों को कर्मचारी व जनता हित में कार्य करने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व...