महाराजगंज, सितम्बर 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोलसागर गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया।हादसे का विवरण घर में ही करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को बचाने पहुंची 10 वर्षीय बच्ची भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। ग्रामीणों ने बिजली की सप्लाई बंद कराने के बाद दोनों को करंट की चपेट से बाहर निकाला। महिला को सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। गोलसागर गांव निवासी पूजा (32) पत्नी राम सहाय घर में टांड से रस्सी उतार रही थी। इसी दौरान पास में रखी लोहे की दरांती (हंसिया) फिसलकर नीचे गिर गई। दरांती पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसमें करंट उतर गया। पूजा ने दरांती हटाने के लिए ज...