महाराजगंज, जुलाई 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर महुअवा निवासी तैमूर (7) सुबह घर में खेल रहा था। खेलते समय वह कमरे में चल रहा टेबल फैन के संपर्क में आ गया। टेबल फैन में करंट दौड़ रहा था। ऐसे में तैमूर टेबल फैन में चिपक गया। फैन का स्वीच बाहर निकालने पर वह पंख से दूर हुआ। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नही होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। ईएमओ डॉ. ऋषिकेष चौधरी ने बताया कि मासूम की हालत नाजुक है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: करंट की चपेट में आने से बच्चा झुलसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...